झारखंड समेत देशभर में आज भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है। रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला को लेकर मेला क्षेत्र में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। अब से थोड़ी देर बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों को रथ पर सवार कर उन्हें मौसीबाड़ी तक पहुंचाने की परंपरा निभायी जाएगी।
नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में प्रवास करने के बाद भगवान जगन्नाथ सत्रह जुलाई को घुरती रथ मेला के साथ मुख्य मंदिर लौटेंगे।