झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन आज है। कल सत्र के दूसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं हंगामे के बीच वित्तमंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने चार हजार आठ सौ तैंतीस करोड़ रूपये का अनुपूरक बजट पेश किया। बजट पर आज विभागवार चर्चा की जाएगी। कल अनुपूरक बजट पेश होते ही विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही आज ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।
Site Admin | July 30, 2024 2:43 PM
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन आज है