झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा। इसके लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में झारखंड कैबिनेट सत्र संचालन के लिए अधिसूचना जारी कर देगी। सूत्रों के अनुसार मॉनसून सत्र 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में कुल छह कार्यदिवस होंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है।
Site Admin | July 19, 2024 3:56 PM
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा