झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र के चौथे दिन आज भाजपा विधायकों ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, रसोईया, पारा शिक्षक, सहायक पुलिसकर्मी, होमगार्ड जवान और मनरेगा कर्मियों के मुद्दों समेत कई अन्य विषयों को लेकर विधानसभा में सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों का कहना था कि सत्ता में आने से पहले सभी अनुबंध कर्मियों को सरकार ने झूठा आश्वासन देकर सत्ता हासिल किया था। प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बावरी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी सत्र है। सत्ता में आने से पहले जो युवाओं को और अनुबंध कर्मियों को सरकार ने सपना दिखाया था उन वादों और घोषणाओं का क्या हुआ।
Site Admin | July 31, 2024 3:12 PM
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायकों ने कई विषयों को लेकर विधानसभा में सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया