July 8, 2024 2:50 PM

printer

झारखंड विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आज आहुत किया गया

झारखंड विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आज आहुत किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विश्वास मत हासिल करना है। इसके बाद हेमंत सोरेन सरकार अपना मंत्रिमंडल विस्तार करेगी। राजभवन के बिरसा मंडप में दोपहर बाद हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल सहयोगी शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

 

मुख्यमंत्री आवास में सत्ता पक्ष के सभी विधायकों की कल बैठक हुई जिसमें सभी विधायकों को आज दस बजे झारखंड विधानसभा पहुंचने का निर्देश दिया गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने देर रात तक अपनी रणनीति तैयार की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला