झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव किया है। 11वीं, 12वीं व 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहली बार ऑनलाइन होगा। मूल्यांकन कार्य के लिए देश भर के प्रमुख विश्वविद्यालयों से 155 विषय विशेषज्ञों को मूल्यांकन कार्य का जिम्मा दिया गया है। ऑनलाइन व्यवस्था को प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए आयोग ने 100 कंप्यूटर का अपना लैब भी तैयार कर लिया है।
Site Admin | June 25, 2024 7:59 PM
झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव किया