July 13, 2024 7:40 PM

printer

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार-झालसा की ओर से आज राज्यभर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार-झालसा की ओर से आज राज्यभर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इसमें 10 लाख मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए उच्च न्यायालय में दो खंडपीठों का गठन किया गया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के बाद झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विद्युत रंजन षाड़गी और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद उच्च न्यायालय और रांची सिविल कोर्ट में लोक अदालत के लिए बनाई गई खंडपीठों का निरीक्षण करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला