झारखंड के राजनेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार और सीबीआई को शपथ पत्र के माध्यम से अद्यतन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब अदालत इस मामले में दो सप्ताह बाद सुनवाई करेगा। दरअसल कुछ वर्ष पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाईकोर्ट को राजनेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए दिशा निर्देश दिये थे।
Site Admin | July 19, 2024 3:59 PM
झारखंड: राजनेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई