September 11, 2024 11:36 AM

printer

झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्‍ता से हटाने का आह्वान किया है। रांची में पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता करते हुए उन्‍होंने कहा कि राज्य में सुशासन कायम करने के लिए झामुमो-कांग्रेस गठनबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना जरुरी है।

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर पलटवार किया है। सरायकेला में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा का जनाधार खत्म हो गया है। उन्होंने भाजपा पर राज्य की जनता को विकास के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला