July 3, 2024 8:10 PM

printer

झारखंड में सत्तारुढ़ गठबंधन के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं  की बैठक जारी है

झारखंड में सत्तारुढ़ गठबंधन के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं  की बैठक जारी है। मुख्यमंत्री आवास में हो रही इस बैठक में लोकसभा चुनाव  परिणामों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने पर चर्चा हो रही है।

 

इधर, राज्य में  मुख्यमंत्री को लेकर नेतृत्व परिवर्तन पर भी निर्णय लिए जाने की भी अटकलें जताई जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर समेत सभी मंत्री और विधायक मौजूद हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला