August 27, 2024 7:59 PM

printer

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची जारी

 

 विधानसभा चुनाव से पहले आज झारखंड में अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इस वर्ष एक जुलाई को अठारह वर्ष पूरे कर चुके लोगों को नए मतदाता के रूप में सूची में शामिल किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि संशोधित मतदाता सूची निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गयी है। इसके अनुसार कुल 2 करोड़ 57 लाख 78 हजार 149 लोग मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। इनमें से एक करोड़ 30 लाख 65 हजार चार सौ 49 पुरुष मतदाता हैं जबकि 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्‍या दस लाख 74 हजार 732 हैं।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला