झारखंड में मानसून दस्तक दे दी है। संथाल परगना के इलाके में आज से मौसम बदल गया है। आने वाले 72 घंटे में पूरे राज्य में इसका असर देखने को मिलेगा। इस बार राज्य में मानसून का प्रवेश 11 दिनों की देरी से हुआ है। रांची में आज दूसरे दिन भी दोपहर बाद झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में जोरदार बारिश की संभावना जतायी है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ तेज हवा के आसार भी जताये गये हैं।
Site Admin | June 21, 2024 8:21 PM | JHARKHAND MAUSAM | RANCHI NEWS TODAY
झारखंड में मानसून ने दिया दस्तक, संथाल परगना के इलाके में आज से मौसम बदला