झारखंड में पांचवे चरण में हजारीबाग, चतरा और कोडरमा तथा छठे चरण में रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर है। इस सिलसिले में असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने खूंटी सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के समर्थन में आज तमाड़ में जनसभा को संबोधित किया। वहीं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इसी सीट से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के लिए जनता से समर्थन मांगा। वहीं कल्पना सोरेन ने पलामू में चुनाव सभा में शामिल हुईं। इसके साथ स्थानीय विधायकों और नेताओं द्वारा भी लगातार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने धनबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लु महतो के समर्थन में महिलाओं से वोट करने की अपील की, वहीं जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा समन्वय समिति ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए वोट मांगा।
Site Admin | May 11, 2024 10:01 PM
झारखंड में पांचवे चरण को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर है