राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में पहले चरण के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू संसदीय क्षेत्र में मतदाता सूचना पर्ची, वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण कार्य शुरू हो गया है। श्री कुमार ने आज बताया कि इस पर्ची में मतदाता की जानकारी, मतदान केंद्र और गूगल लोकेशन दी जाती है। मतदाता इस पर्ची के साथ मतदान केंद्र पर पहचान पत्र के माध्यम से वोट कर सकते हैं।
Site Admin | April 27, 2024 7:46 PM
झारखंड में पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण कार्य शुरू