May 14, 2024 3:23 PM

printer

झारखंड में कल चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में कुल पैंसठ दशमलव तीन-एक प्रतिशत मतदान हुआ

झारखंड में कल चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में कुल पैंसठ दशमलव तीन-एक प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछली बार की तुलना में एक दशमलव नौ-सात प्रतिशत कम रहा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि आज दोपहर बारह बजे तक मतदान की अंतिम रिपोर्ट आएगी। उन्होंने बताया है कि इसमें वोटिंग का आंकड़ा बढ़ेगा। पीठासीन पदाधिकारियों के पास सत्रह-सी फॉर्म होता है जिसमें अंतिम वोट का डाटा दर्ज होता है। उन्होंने बताया कि चारों सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। सबसे ज्यादा खूंटी लोकसभा सीट पर उन्हत्तर दशमलव शून्य-दो प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं सबसे कम इकसठ दशमलव शून्य-चार प्रतिशत मतदान पलामू में हुआ। सिंहभूम अरसठ दशमलव नौ-आठ और लोहरदगा में चौंसठ दशमलव आठ-छह प्रतिशत मतदान हुआ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला