July 4, 2024 8:20 PM

printer

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने श्री सोरेन को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
    शपथ लेने के बाद श्री सोरेन ने रांची में भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर राज्य के 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही हेमंत सोरेन के समर्थको और प्रशंसकों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर राज भवन के मुख्य द्वार के सामने पहले से मौजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला