July 3, 2024 5:00 PM

printer

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंडिया ब्लॉक के विधायक दल की अहम बैठक बुलाई

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए आज इंडिया ब्लॉक के विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन के बीच बंद कमरे में हुई मंत्रणा के बाद बुलाई गई है।

 

बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होगी। बैठक में झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक में राज्य नेतृत्व में संभावित बदलावों पर भी चर्चा हो सकती है।

 

ऐसी अटकलें हैं कि विधायक हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में बहाल करने का प्रस्ताव रख सकते हैं। कथित भूमि घोटाले में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 28 जून को हेमंत सोरेन को जेल से रिहा किए जाने के कुछ दिनों बाद यह बैठक हो रही है। इस बीच, महत्वपूर्ण बैठक के मद्देनजर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का आज का आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला