झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 21 अप्रैल को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली के साथ चुनावी समर में उतरने जा रही है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आज रांची में हुई विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव और वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो और इंडी गठबंधन राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति के तहत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी।
Site Admin | April 5, 2024 8:25 PM | jharkhand news | RANCHI NEWS
झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली के साथ चुनावी समर में