झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने धनबाद लोकसभा सीट के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह बैठक कार्यकर्ताओं में जोश भरने को लेकर आयोजित की गई थी, ताकि एक बार फिर धनबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा सके। उन्होंने ढुल्लू महतो के नाम पर पार्टी के भीतर किसी प्रकार के विरोध से इनकार किया।
Site Admin | March 31, 2024 4:50 PM
झारखंड भाजपा महामंत्री ने धनबाद के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की