झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की मेजबानी में कल से एक अक्तूबर तक रांची में ऑल इंडिया सब जूनियर अंडर-13 बैडमिंटन रैंकिंग चौंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में सभी मुकाबले खेले जायेंगे। एसोसिएशन के प्रभाकर राव और रांची बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आरके मल्लिक ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के 400 खिलाड़ी भाग लेंगे।
Site Admin | September 25, 2024 4:17 PM
झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की मेजबानी में कल से 1 अक्तूबर तक ऑल इंडिया सब जूनियर अंडर-13 बैडमिंटन रैंकिंग चौंपियनशिप का आयोजन