September 23, 2024 2:54 PM

printer

झारखंड-दौरे पर हैं शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेता

झारखंड भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेता आज झारखंड दौरे पर आएंगे। प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे।

 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज लातेहार के जिला खेल स्टेडियम में पार्टी की जनहुंकार रैली को संबोधित करेंगे। सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गढ़वा जिले के उंटारी रोड में आयोजित परिवर्तन यात्रा महासभा में शामिल होंगे।

 

इधर,  गढ़वा जिले से राज्य सरकार मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला