August 27, 2024 6:36 AM

printer

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस महीने की 30 तारीख को भाजपा में शामिल होंगे  

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्‍ठ नेता चंपई सोरेन इस महीने की 30 तारीख को रांची में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। असम के मुख्‍यमंत्री और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्‍वा शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में घोषणा की। श्री सोरेन ने उनके साथ कल नई दिल्‍ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हाल ही में चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला