July 9, 2024 9:17 PM

printer

झारखंड के पलामू समेत चार जिलों में कुछ ही घंटे में बारिश होने की संभावना है

झारखंड के पलामू समेत चार जिलों में कुछ ही घंटे में बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और सतर्क रहने की सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला