झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार आज रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो समेत राज्य के कई अन्य मंत्रियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। श्री गंगवार कल पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इससे पहले तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को आज राजभवन में विदाई दी गयी। उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
Site Admin | July 30, 2024 7:52 PM
झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार आज रांची पहुंचे