राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम झारखंड के दो दिन के दौरे पर रांची पहुंचेगी। वे कल रांची के नामकुम में आईसीएआर – राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और इसे संबांधित करेंगी। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
Site Admin | September 19, 2024 7:37 AM
झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज रांची जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु