September 20, 2024 12:23 PM

printer

झारखंड: केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह दो स्थानों पर परिवर्तन सभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राज्य के दो स्थानों पर परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। उनकी परिवर्तन सभा भी साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान पर होनी है। इसका समय दोपहर डेढ़ बजे रखा गया है। भाजपा नेता शाह की दूसरी जनसभा गिरिडीह के झारखंड धाम में होनी है। इसका समय दोपहर साढ़े तीन बजे तय किया गया है। इसकी जानकारी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दी।

 

दूसरी ओर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित झारखंडी धाम में गृह मंत्री अमित शाह की सभा की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोला।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला