April 3, 2024 4:00 PM

printer

झारखंड उच्च न्यायालय ने राजधानी रांची में सड़क जाम और ट्रैफिक सिस्टम पर नाराजगी जताई

झारखंड उच्च न्यायालय ने राजधानी रांची में सड़क जाम और ट्रैफिक सिस्टम पर नाराजगी जताई है। अदालत ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक को आज सशरीर अदालत में उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। अदालत ने कल सुनवाई करते हुए ट्रैफिक जाम, ट्रैफिक सिग्नलों की खराबी, पार्किंग व्यवस्था को लेकर नगर निगम से जवाब मांगा। अदालत ने यह भी जानना चाहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस रद्द करने की दिशा में क्या कार्रवाई हुई है। निगम द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी न्यायालय को दी गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला