झारखंड उच्च न्यायालय के नव निर्मित भवन के उद्घाटन के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर 12 जून को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश, पूर्व न्यायाधीश और अधिवक्ताओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। गौरतलब है कि झारख्ंाड उच्च न्यायालय के नवनिर्मित भवन का उदघाटन पिछले वर्ष 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। वहीं यहां न्यायिक कार्यो की शुरूआत 12 जून से हुई थी।
Site Admin | May 25, 2024 8:01 PM
झारखंड उच्च न्यायालय के नव निर्मित भवन के उद्घाटन के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर 12 जून को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा