झारखंड की आकांक्षा कुमारी ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल की कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को दूसरा रजत पदक दिलाया है। मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में आकांक्षा ने अंडर -14 बालिका के 42 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है।
News On AIR | October 7, 2023 8:35 PM | jharkhand news
झारखंड: आकांक्षा कुमारी ने 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल की कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य को दूसरा रजत पदक दिलाया