विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम और भाजपा विधायक जेपी पटेल की सदस्यता रद्द कर दी है। दोनों को संविधान की 10 वीं अनुसूची के तहत दल-बदल के दोषी पाये जाने पर यह कार्रवाई की गयी। दल-बदल मामले में विधानसभा अध्यक्ष के न्यायाधिकरण में लगातार दो दिनों तक सुनवाई चली। इसके बाद स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने दोनों विधायक की सदस्यता खत्म करने का फैसला सुनाया।
Site Admin | July 25, 2024 10:21 PM
झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम और भाजपा विधायक जेपी पटेल की सदस्यता रद्द की