August 31, 2024 6:33 PM

printer

झामुमो नेता लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बाद अब झामुमो नेता लोबिन हेम्ब्रम ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। मौके पर चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। पिछले लोकसभा चुनाव मे झामुमो ने टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने राजमहल सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा था। चंपाई सोरेन के बाद लोबिन हेम्ब्रम झामुमो के दूसरे बड़े नेता हैं, जो भाजपा में शामिल हुए हैं। संथाल की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला