झामुमो के सभी पदों और हेमंत सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके चंपाई सोरेन आज भाजपा में शामिल होंगे। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित गोलचक्कर मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में चंपाई सोरेन अपने समर्थक के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इधर सरायकेला के झामुमो के नेता सोनाराम बोदरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे भाजपा में शामिल होंगे।