चारधाम यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चमोली जिले में जोशीमठ नगर पालिका ने यात्रा मार्ग से 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्र किया है। इस कचरे से ब्लॉक बनाकर पालिका ने अब तक 1 करोड़ 2 लाख की आय अर्जित की है। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि नगर पालिका की ओर से यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक कचरा एकत्र करने के लिए शहर और यात्रा मार्ग पर पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं।
Site Admin | June 15, 2024 6:43 PM
जोशीमठ नगर पालिका ने प्लास्टिक कचरा सेे अब तक 1 करोड़ 2 लाख की आय अर्जित की