भारत की जी-20 अध्यक्ष के लिए महत्वपूर्ण विषय के रूप में सदस्य देशों ने नई दिल्ली घोषणा को निर्विरोध स्वीकार कर लिया है। कल नई दिल्ली में 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह घोषणा स्वीकार किये जाने की जानकारी दी। इसका नाम है- एक परिवार।
इस घोषणा में समावेशी वृद्धि, जलवायु परिवर्तन से निपटने की कार्रवाई तेज करने और स्वाधस्य्न् आपातकाल में भविष्य के लिए चिकित्सा आपूर्ति बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल किए गए हैं। सदस्य देशों ने टिकाऊ, संतुलित और समावेशी वृद्धि के साथ सतत विकास के लिए 2030 के एजेंडे को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन कम करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने, जलवायु अनुकूलन और पर्यावरण के अनुकूल सतत विकास के जरिये जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटने की कार्रवाई तेज करने की भी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
News On AIR | September 10, 2023 12:15 PM | जी-20
जी20 नेताओं ने नई दिल्ली घोषणा को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसे भारत के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में माना गया