जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, उनका सर्वे कराकर बीमा कम्पनी और सरकार नुकसान की भरपाई करेगी–मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, उनका सर्वे कराकर बीमा कम्पनी और सरकार नुकसान की भरपाई करेगी। यह बात उन्होंने कल सीहोर के अमलाहा में कही। जनसभा में केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास के साथ-साथ लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। यहां महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतरीन कार्य हुआ है। वहीं 1 अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुना में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही गुना को नगर निगम भी बनाया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला