जामताड़ा जिले के शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक पहल की जा रही है। चुनाव कार्य सहित अति आवश्यक सेवाओं में लगे अधिकारियों, कर्मियों को मतदान के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सिलसिले में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद सहाय ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलट से मतदान को लेकर सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों के जरिये युवा मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा
Site Admin | March 31, 2024 4:40 PM
जामताड़ा: शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक पहल जारी