जापान में, लगभग 30 हजार लोगों को देश के मध्य भाग के दो शहरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है। यह आदेश मौसम विभाग द्वारा तेज बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की वजह से दिया गया है। वाजिमा शहर के करीब 18 हजार और सुजू शहर के 12 हजार लोगों से होंशू द्वीप के इशिकावा प्रांत जाने के लिए कहा गया है।
Site Admin | September 21, 2024 1:51 PM
जापान में बाढ़ की चेतावनी, हजारों लोगों को वाजिमा और सुजू शहर से बाहर निकलने का आदेश दिया गया