August 26, 2024 9:35 PM | japan-cyclone

printer

जापान में चक्रवात शानशान को लेकर हाई-अलर्ट जारी किया गया

जापान में चक्रवात शानशान को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस चक्रवात के मंगलवार तक देश के समुद्र तट को पार करने की संभावना है। चक्रवात से देश के कई भागों में एक सौ 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और समुद्र में नौ मीटर ऊंची लहरे उठने की संभावना है।

अगले चौबीस घंटों के दौरान मूसलाधार वर्षा भी हो सकती है। जापान की एक बडी रेल कंपनी ने बृहस्‍पतिवार से शनिवार तक रेल सेवाएं स्‍थगित रखने की घोषणा की है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला