दिल्ली चुनाव आयोग ने अपनी स्वीप पहल के तहत आगामी लोकसभा चुनावों के तहत जागरूकता बढ़ाने के लिए आज लाडपुर गांव के जयदादा पावबारा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की। इसके अलावा, चुनाव के महत्व पर प्रकाश डालने और भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोग ने पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। आयोग ने मतदाता सूची में जनता द्वारा अपना नाम जांचने के लिए न्यू मोती बाग और ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
Site Admin | April 21, 2024 8:22 PM
जागरुकता अभियान के तहत चुनाव आयोग ने फुटबॉल मैच आयोजित किया