July 17, 2024 7:57 PM

printer

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के कोसीर गांव में इन दिनों डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के कोसीर गांव में इन दिनों डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है। गांव में चौबीस नये मरीज मिले हैं। इस बीच, डायरिया से एक युवक की मौत हो गई है। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौरभ यादव ने बताया कि कोसीर में अब तक सौ से ज्यादा डायरिया मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से सत्ताईस मरीजों का इलाज पामगढ़ अस्पताल में चल रहा है। वहीं, गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर डायरिया से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जा रहा है। पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने कोसरी गांव और पामगढ़ अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और डॉक्टरों को मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला