आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जांजगीर-चांपा के जिला कलेक्टोरेट में स्वीप कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि स्वीप की गतिविधियों को त्योहारों में शामिल करने के साथ ही इसके जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं और दिव्यांगजनों को अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। उन्होंने नवविवाहित दंपत्तियों को सम्मान करने तथा कॉलेज में विभिन्न गतिविधियों के जरिये युवा मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
Site Admin | March 14, 2024 7:57 PM
जांजगीर-चांपा के जिला कलेक्टोरेट में स्वीप कोर कमेटी की बैठक हुई