छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की सिटी कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे बीस मवेशियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इन मवेशियों को ओडिशा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं।
Site Admin | August 27, 2024 7:03 PM
जांजगीर-चांपा की सिटी कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे बीस मवेशियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है