July 20, 2024 8:57 PM

printer

जल जीवन मिशन के कार्यां में लापरवाही के कारण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने छह कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया

छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के कार्यां में लापरवाही के कारण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने छह कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। साथ ही चार जिलों के कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग किए जाने को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता जगदीश कुमार, बिलासपुर के यू.के. राठिया, बैकुंठपुर के चंद्रबदन सिंह, बेमेतरा के आर.के. धनजंय, अंबिकापुर के एस.पी. मंडावी और सुकमा के कार्यपालन अभियंता जे.एल. महला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, दुर्ग के कार्यपालन अभियंता उत्कर्ष पांडेय, बालोद के सुक्रांत साहू, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर के एस.एस. पैकरा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यपालन अभियंता कमल कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला