July 9, 2024 9:19 PM

printer

जल्द ही गिरिडीह नगर-निगम वासियों को रांची राजधानी की तरह नागरिक सुविधाएं मिलेगी

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और गिरिडीह के 20 सूत्री प्रभारी मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि जल्द ही गिरिडीह नगर-निगम वासियों को रांची राजधानी की तरह नागरिक सुविधाएं मिलेगी। वहीं गिरिडीह में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। इधर डीसी नमन प्रेयस लकड़ा ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री आवास शहरी समेत केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई। सभी योजनाओं का युद्धस्तर पर जमीन पर उतारने का निर्देश मंत्री ने अधिकारियों को दिया।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला