जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 5 लाख 66 हजार युवाओं सहित 23 लाख 27 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले चरण में 18 सितंबर को 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। कश्मीर डिवीजन के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम जिलों और जम्मू संभाग में डोडा, रामबन तथा किश्तवाड़ जिलों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। कश्मीर संभाग में 16 और जम्मू में 8 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के दौरान वोट डालें जायेंगे।
Site Admin | August 24, 2024 8:40 AM
जम्मू-कश्मीर: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 23 लाख 27 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे