जम्मू कश्मीर में ऊधमपुर संसदीय सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि इस क्षेत्र में दो हजार 637 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं। 16 लाख से अधिक मतदाता 12 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र में किश्तवाड़, डोडा, रामबन, ऊधमपुर और कठुआ जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
Site Admin | April 17, 2024 8:26 PM
जम्मू कश्मीर में ऊधमपुर संसदीय सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी