जम्मू-कश्मीर की बारामूला-कुपवाड़ा लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में बीस मई को मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर में 26 हजार पंजीकृत कश्मीरी पंडित मतदाताओं में से 18 हजार से अधिक पात्र मतदाता हैं। प्रवासी मतदाताओं के लिए 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 24 केन्द्र जम्मू में, चार दिल्ली में और एक उधमपुर में स्थापित किया गया है। कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
Site Admin | May 18, 2024 2:05 PM
जम्मू-कश्मीर की बारामूला-कुपवाड़ा लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में बीस मई को होगा मतदान