जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों डोडा, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन और उधमपुर में खराब मौसम के बावजूद कल मतदान जारी रहा। मतदाताओं ने जोश और संकल्प के साथ अपने कार्य को पूरी तरह निभाया। 18वीं लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में उधमपुर, कठुआ लोकसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस क्षेत्र में लगभग 68.27 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। पांच जिलों में 16 लाख 23 हजार मतदाताओं के लिए 2 हजार 637 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 11 हजार से अधिक मतदान कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए।
Site Admin | April 20, 2024 7:35 AM
जम्मू-कश्मीर: कई जगह खराब मौसम के बावजूद मतदान करने निकले लोग