जम्मू-कश्मीर में उधमपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान में कल सुपर बाइकर्स भी शामिल हो गये। जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय के नेतृत्व में जिला प्रशासन की एक टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाइकर्स के साथ बातचीत करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के बारे में जागरूकता फैलाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सुपर बाइकर्स को भविष्य के आयोजनों में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।
Site Admin | September 11, 2024 10:28 AM
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे कई अभियान