September 23, 2024 8:24 AM

printer

जम्मू-कश्मीर: आज समाप्‍त होगा विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज समाप्‍त हो जाएगा। इस चरण में पांच जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर 25 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में जम्मू के रियासी, राजौरी और पुंछ तथा कश्मीर घाटी में श्रीनगर और बडगाम जिले में मतदान होगा।

 

इनमें से 11 सीटें जम्‍मू डिविजन के तीन जिलों में है। पुंछ जिले में पुंछ हवेली भी एक निर्वाचन क्षेत्र है, जहां दूसरे चरण में मतदान कराया जा रहा है। 

 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जा रहे हैं। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला